साप्ताहिक समीक्षा- धान-चावल
अच्छी आवक के बावजूद धान की कीमतों में सुधार- चावल भी मजबूत
नई दिल्ली। उत्पादक राज्यों की महत्वपूर्ण मंडियों में बासमती तथा 'ए' ग्रेड धान की आवक पुनः बढ़ने लगी है लेकिन इसके बावजूद मिलर्स / प्रोसेसर्स की अच्छी खरीदारी के कारण 21-27 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान इसकी कीमतों में आमतौर पर 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई। चल में भी सामने कारोबार हुआ जिससे इसका भाव स्थिर या मजबूत बना रहा।
आवक
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान नरेला में 40-50 हजार बोरी, नजफगढ़ में 10-20 हजार, भाटापाड़ा में 3 हजार, राजिम में 5-10 हजार, अमृतसर में 18-35 हजार, तरन-तारन में 13-16 हजार, एटा में 20-30 हजार, मैनपुरी में 15-30 हजार, जहांगीराबाद में 15-35 हजार, शाहजहांपुर में 30 हजार तथा अलीगढ में 40-50 हजार बोरी धान की औसत दैनिक आवक हुई। इसके अलावा हरियाणा की कुछ मंडियों में भी धान आया। धान की दैनिक आवक बढ़कर राजस्थान के बूंदी में 1.00-1.20 लाख बोरी तथा कोटा में 1.25 लाख बोरी तक पहुंच गई।
तेजी-मजबूती
भारी-भरकम आपूर्ति के बावजूद अधिकांश मंडियों में विभिन्न किस्मों एवं श्रेणियों के धान की कीमतों में तेजी-मजबूती का माहौल बना रहा।
बेहतर मांग
अभी चावल की घरेलू एवं निर्यात मांग बेहतर देखी जा रही है जबकि 'ए' ग्रेड धान का उत्पादन घटने की संभावना है। इससे कीमतों को सहारा मिल रहा है।
चावल
चावल का मूल्य भी आमतौर पर स्थिर या मजबूत रहा। पंजाब के अमृतसर में 50-150 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार आया। छत्तीसगढ़ के राजिम एवं उत्तराखंड के नगर में भाव स्थिर रहे मगर राजस्थान के बूंदी में 250-350 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए।
दिल्ली
दिल्ली के नया बाजार में 1401 सेला चावल का दाम 800 रुपए उछलकर 10,000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया लेकिन अन्य किस्मों के दाम में 350-500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वैसे 1718 सेला चावल का मूल्य 400 रुपए की तेजी के साथ 9800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
मांग
पश्चिम एशिया, मध्य-पूर्व एवं खाड़ी क्षेत्र के देशों में भारतीय बासमती चावल की अच्छी मांग देखी जा रही है लेकिन शिपमेंट में कुछ समस्या भी बरकरार है।