Home News

साप्ताहिक समीक्षा- तुवर

14-Nov-2026 08:25 PM

साप्ताहिक समीक्षा- तुवर
तुवर उत्पादन में गिरावट की आशंका, कमजोर आवक से कीमतों में तेजी की संभावना

नई दिल्ली। ऊंचे भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने और मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। हालांकि, त्योहारी अवकाश के कारण अधिकांश मंडियां बंद रहने से कारोबार सीमित रहा, जिसके चलते कीमतों पर गिरावट का दबाव भी सीमित बना रहा। कर्नाटक की मंडियों में इस सप्ताह नई तुवर की छिटपुट आवक शुरू हो गई है। दूसरी ओर, कमजोर मानसून के कारण इस वर्ष तुवर फसल की स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है। ऐसे में घरेलू उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने की आशंका है। सीमित उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए आगामी दिनों में तुवर की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। इस बीच, तुवर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव श्रीमती निधि खरे ने दाल कारोबार से जुड़े प्रमुख आयातकों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी कारोबारियों को सरकारी पोर्टल पर अपने स्टॉक की सही एवं अनिवार्य घोषणा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन समाप्त हो चुका है, इसलिए दालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। साथ ही कारोबारियों को स्टॉक रोककर रखने के बजाय नियमित रूप से बाजार में बिक्री करने की सलाह दी गई। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने तुवर पर जनवरी 2027 तक स्टॉक लिमिट लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत थोक विक्रेताओं के लिए 200 मैट्रिक टन और खुदरा विक्रेताओं के लिए 5 मैट्रिक टन की सीमा निर्धारित की गई है। जबकि मिलर्स को पिछले तीन महीने के उत्पादन अथवा वार्षिक उत्पादन क्षमता के 25 प्रतिशत के अनुसार स्टॉक रखने की अनुमति होगी। कुल मिलाकर, कमजोर घरेलू उत्पादन की आशंका और नई फसल की सीमित आवक तुवर बाजार के लिए समर्थनकारी कारक हैं। हालांकि, सरकारी निगरानी, स्टॉक लिमिट और आयातकों पर बढ़ते दबाव के कारण कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है। आगामी सप्ताह में मंडियों का कारोबार सामान्य होने के बाद बाजार की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है। लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव 9750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जबकि अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह ज्यादा घट बढ़ नहीं देखी गयी और भावो में स्थिरता बनी रही। 
आयातित     
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग मजबूत होने  से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन  का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में बर्मा लेमन 1085 डॉलर प्रति टन हो गयी।                                                                                                                                                दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट की गिरावट के असर व मांग  कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10050 रुपए व देसी 10800/10900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने  से  इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 9500/10800 रुपये,अकोला 10600/10700 रुपए, लातूर में 10700/10800 रुपये, नागपुर 10650/10800 रुपये, बार्शी 9500 रुपये हिंगणघाट 9500/10700 रुपए व अहमदनगर 10200/10400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक   
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी  के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 10500/11600 रुपए रायचूर 9199/10059 रुपए बीदर 9541/10488 रुपए तालिकोट 10438/11401 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 10700/10750 रुपए जबलपुर 5000/9700 रुपए पिपरिया 8000/9400 रुपए व करेली 7200/9701 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 10700/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की घटकर सप्तहांत में भाव 8700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व मांग में कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200  रुपए प्रति क्विंटल का गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 14400/15100 रुपए, कटनी फटका 13950/14150 रुपए, अकोला 14500/15600 रुपए,लातूर फटका 15200/15400 रुपए, गुलबर्गा फटका 14600/15600 रुपए व कानपुर फटका 14000/14100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।