Home News

साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

14-Nov-2026 08:07 PM

साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
सीमित कारोबार के साथ मूंगफली की कीमतों में स्थिरता 

नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन की मांग पूरी होने के बाद खरीदारों की निष्क्रियता से कारोबार सीमित होने के कारण 7-13 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान मूंगफली एवं इसके तेल की कीमतों में स्थिरता का माहौल बना रहा। गुजरात की मंडियों में मूंगफली की नगण्य आवक हुई। 
भाव 
दूसरी ओर इसका दाम राजस्थान के बीकानेर में 8300 रुपए प्रति क्विंटल तथा महाराष्ट्र के सोलापुर में 9700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। उत्तर प्रदेश की तीनों महत्वपूर्ण मंडियों- झांसी, महोबा एवं मऊरानीपुर में मूंगफली का भाव पिछले स्तर पर ही बरकरार रहा।
मूंगफली दाना 
यही स्थिति छिलका रहित मूंगफली के दाने में देखी गई। इसकी खरीद में तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की दिलचस्पी कम रही।
मूंगफली तेल  
लूज रूप में मूंगफली तेल का कारोबार सुस्त रहा जिससे कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। राजकोट में 15 किलो वाले तेलिया टीन का दाम 10 रुपए सुधरकर 2860 रुपए पर पहुंचा। मुम्बई तथा हैदराबाद में इसकी कीमतों में प्रति 10 किलो पर 20-20 रुपए का सुधार आया। 
ब्रांडेड तेल  
राजस्थान के कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल की नगण्य बिक्री होने से कीमत स्थिर रही। इसी तरह जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल का भाव पुराने स्तर पर ही स्थिर रहा। 
मूंगफली डीओसी / बिजाई 
लेकिन मूंगफली डीओसी में अच्छी खरीद-बिक्री हुई और इसकी कीमत 1000 से 3000 रुपए प्रति टन तक बढ़ गई। प्रमुख उत्पादक राज्यों में खरीफ कालीन मूंगफली की आवक जोर पकड़ने लगी है जबकि कहीं-कहीं रबी कालीन मूंगफली की अच्छी बिजाई भी हो रही है।