साप्ताहिक समीक्षा- सोयाबीन

21-Mar-2026 07:28 PM

मध्य प्रदेश में भाव नरम, महाराष्ट्र एवं राजस्थान में तेज 

नई दिल्ली। मांग एवं आपूर्ति के अनुरूप सोयाबीन के दाम में मध्य प्रदेश में 14-20 मार्च वाले सप्ताह के दौरान 150 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई जबकि महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी मूल्य 125 रुपए प्रति क्विंटल और राजस्थान में 250 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गया। खास बात यह है कि इन तीनों शीर्ष उत्पादक प्रांतों में सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी भाव फिलहाल सरकारी समर्थन मूल्य से ऊंचा चल रहा है। 
सोया रिफाइंड 
जोरदार मांग निकलने से सोया रिफाइंड तेल की कीमत में भी 6 से 10 रुपए प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई। इसका भाव कोटा में 60 रुपए बढ़कर 1500 रुपए प्रति 10 किलो तथा कांडला में 105 रुपए उछलकर 1505 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा। 
मुम्बई 
मुम्बई एवं हल्दिया में भी 4-5 रुपए का सुधार आया। फरवरी में सोया तेल का आयात घट गया और मार्च में भी इसमें कुछ समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। सोयाबीन की आवक घरेलू मंडियों में कमजोर पड़ने लगी है। वैश्विक बाजार में सोया तेल तेज हो रहा है। इसका आधार आयात मूल्य भी बढ़ा दिया गया है। रुपए के अवमूल्यन से आयात महंगा हो गया है। सोया डीओसी में कारोबार कमजोर रहा जिससे कीमत कुछ नरम पड़ गई।