साप्ताहिक समीक्षा-मटर

04-Jan-2025 07:51 PM

मांग सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों में नरमी

कानपुर। उपलब्धता बनी रहने व लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। दिसंबर 2023 से नवम्बर 2024 तक 23 लाख टन से अधिक मटर का हुआ आयात। दिसंबर से फरवरी तक 3-5 लाख टन का हो सकता है आयात। सरकारी आकड़ों के अनुसार चालू सीजन में मटर बिजाई गत वर्ष से मामूली पिछड़ी परन्तु उद्योग का कुछ और मानना है। पोर्ट पर पड़ा स्टॉक 8 महीने की खपत के बराबर। पोर्ट पर आयातित मटर की उपलब्धता बनी रहने से मटर निर्यात मांग सुस्त बनी हुई। जिस कारण मटर के सीएंडएफ भावो में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव कनाडा 400 डॉलर प्रति टन व रशिया 370 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रहे। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से आयातित मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3425 रुपए रूस 3375 रुपए व मुद्रा कनाडा 3325 रुपए व रूस 3275 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी का अभाव बना रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3650/3675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3100/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर बनी रहने से महोबा मटर में इस  साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव  सप्ताहंत में 3200/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से  मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस  साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3250/3300 रुपए व बीना 3100/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।   
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर लिवाली कमजोर बनी रहने से  चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3900/3950 रुपए व इंदौर 4100/4150 रुपए प्रति क्विंटल  रह गयी।