साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

09-Sep-2023 02:25 PM

बिकवाली के दबाव बढ़ने से मसूर की कीमतों में गिरावट                    
मुम्बई। इस साप्ताह सरकार द्वारा पोर्टल पर शुक्रवार को स्टॉक की जानकारी देने के लिए कहा गया। जिसके बाद से मसूर में आयातकों व स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में मसूर के घटते स्टॉक को देख आयातकों व स्टाकिस्टों ने मसूर की बिकवाली हाथ रोककर जिससे मसूर की कीमतों में एकतरफा तेजी का रुख रहा। लेकिन सरकारी सख्ती को देख इस साप्ताह कीमतों पर दबाव देखा गया। बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 6100 रुपए हजीरा 6200 रुपए कनाडा 6200/6300 रुपए व कंटेनर 6450/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में आस्ट्रेलिया 6200 रुपए व कनाडा 6150/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते  चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली छोटी मसूर में 150/200 रुपए व देसी बड़ी मसूर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6875 रुपए ,बूंदी 7450 रुपए उत्तरप्रदेश 7550 रुपए व देसी बड़ी 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
मंडी शुल्क के विरोध में इस साप्ताह मध्य प्रदेश की मंडिया बंद रही। जिस कारण कारोबार सुस्त रहा। ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कटनी मसूर की कीमतों में 250 रुपए व इंदौर मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6600 रुपए व इंदौर 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7800 रुपए मोटी 6625/50 रुपए कानपुर 6400/50 रुपए व ललितपुर मोटी 5900/50 रुपए छोटी 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर में  इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया  और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6650 रुपए खुशरूपुर 6550 रुपए व मोकामा 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से  मसूर दाल की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7600/7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।