साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

21-Mar-2026 08:04 PM

कम आवक एवं बेहतर मांग से यूपी में मूंगफली का भाव तेज 

नई दिल्ली। हालांकि 14-20 मार्च वाले सप्ताह के दौरान गुजरात की राजकोट मंडी में अच्छी आवक एवं कमजोर कारोबार के कारण मूंगफली का भाव 2000 रुपए लुढ़ककर 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल तथा महाराष्ट्र के सोलापुर में 100 रुपए गिरकर 9400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया जबकि राजस्थान के बीकानेर में भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर रहा मगर उत्तर प्रदेश (यूपी) में सीमित आवक एवं बेहतर मांग के कारण कीमत 100-200 रुपए सुधर गई। वहां मूंगफली का दाम झाँसी एवं मऊरानीपुर में 100-100 रुपए सुधरकर क्रमश: 6300/7000 रुपए तथा 6500/7000 रुपए पर पहुंच गया।
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली दाने में सोलापुर में थोड़ी-बहुत मांग निकली और कीमत 400 रुपए प्रति क्विंटल तक सुधर गई लेकिन नागपुर में कमजोर करॉबर के कारण भाव 500 रुपए नीचे आ गया। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल में कुछ कारोबार हुआ जिससे राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जाम नगर में भाव 75 रुपए बढ़कर 1750 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। इसके अलावा मुम्बई, अहमदाबाद, बीकानेर, नेवाई / टोंक, चेन्नई तथा हैदराबाद में भी कीमतों में 10 से 60 रुपए प्रति 10 किलो का इजाफा दर्ज किया गया। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल की कीमत 75 रुपए की वृद्धि के साथ 2875 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर पहुंची। ऊंचे दाम के बावजूद इसमें अच्छा कारोबार हुआ। जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल का भाव काफी ऊंचा रहा।