साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
27-Jan-2025 08:08 PM
मांग कमजोर पड़ने से मूंग की कीमतों में नरमी
नई दिल्ली। बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों मे गिरावट देखी गयी। मूंग दाल के बाजार में हालिया स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि पिछले कुछ दिनों में तेज़ी के बाद मुनाफ़ा वसूली और ठंडी मांग ने बाजार को स्थिर बना दिया है। मूंग के दामों में जो स्थिरता बनी है, वह मुख्य रूप से दाल मिलों की लिवाली कमजोर होने और मांग के ठंडी पड़ जाने के कारण है। नैफेड द्वारा MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदी कम होने से भी मूंग के दामों पर दबाव बना है। मूंग की कीमतें अभी भी MSP से नीचे चल रही हैं। का और धोया की बिक्री की स्थिति भी अनुकूल नहीं है, जो यह संकेत देता है कि जब तक पक्के माल की बिक्री नहीं होती, तब तक बाजार में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। इस कारण कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी और किसी भी बड़ी बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम नजर आती है। यदि मांग बढ़ती है और मिलों द्वारा खरीदी में सुधार होता है, तो मूंग के दामों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव 7500/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6500/7800 रुपए जयपुर 7200/7900 रुपए सुमेरपुर 6000/7800 रुपए नागौर 7300/8200 रुपए मेड़ता 7000/8100 रुपए व किशनगढ़ 6000/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7600 रुपए इंदौर 7500/8300 रुपए करेली 5600/7878 रुपए व जबलपुर 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली लिवाली कलमजोर पड़ने गत साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4500/8500 रुपए बीदर 6690/7657 रुपए हुबली 5187/6555 रुपए व गदग 6204/8189 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग कमजोर पड़ने से गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8300 रुपए लातुर 6000/8000 रुपए अकोला 6500/8650 रुपए ,बार्शी 6000/7000 रुपए, अहमदनगर 6000/8000 रुपए व खामगाव 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयीऔ र भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12200 रुपए जोधपुर 9950/10000 रुपए जयपुर 9900 रुपए भाटापारा 9500/10000 रुपए जलगांव 10200 रुपए व इंदौर 9900/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
