साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

06-Jan-2025 07:41 PM

मांग मजबूत होने से मूंग की कीमतों में बढ़त   

नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में मूंग की आवक सिमित बनी रहने व मांग बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में तेजी का रुख रहा। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से मूंग की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह दिल्ली मूंग की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 7200/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

राजस्थान 

स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6400/7600 रुपए जयपुर 7300/8100 रुपए सुमेरपुर 6000/7800 रुपए नागौर 7300/8200 रुपए मेड़ता 7000/7900 रुपए व किशनगढ़ 5900/7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   

मध्य प्रदेश 

मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों कोई 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7500 रुपए इंदौर 7500/8200 रुपए करेली 5600/7878 रुपए व जबलपुर 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।  

कर्नाटक

मांग सिमित बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4500/8000 रुपए बीदर 7112/7897 रुपए हुबली 5800/7100 रुपए यादगीर 5607/7389 रुपए व गदग 6674/8209 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

महाराष्ट्र  

मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8400 रुपए लातुर 6000/8200 रुपए अकोला 6550/8850 रुपए ,बार्शी 6000/7700 रुपए, अहमदनगर 6500/8000 रुपए व खामगाव 5500/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

अन्य  

मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई  हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

मूंग दाल 

मूंग की तेजी के सपोर्ट व मांग बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9750/11850 रुपए जोधपुर 9500/9800 रुपए जयपुर 9800 रुपए भाटापारा 9700/10200 रुपए जलगांव 10000 रुपए व इंदौर 9200/10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।