साप्ताहिक समीक्षा- गेहूं
14-Mar-2026 08:42 PM
नई फसल की जोरदार आवक शुरू होने से पूर्व गेहूं में तेजी
नई दिल्ली। अगले महीने से नए गेहूं की जोरदार आवक शुरू होने वाली है और इसका उत्पादन भी बेहतर होने के आसार हैं।
तेजी
उससे पूर्व 7-13 मार्च वाले सप्ताह के दौरान अधिकांश प्रमुख मंडियों में इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न के दाम में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई क्योंकि नीचे मूल्य पर मिलर्स / प्रोसेसर्स द्वारा इसकी खरीद में अच्छी रूचि दिखाई गई।
दिल्ली
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली में गेहूं का दाम 25 रुपए सुधरकर 2610/2625 रुपए प्रति क्विंटल, इंदौर में 150 रुपए बढ़कर 2300/3140 रुपए प्रति क्विंटल तथा उज्जैन में 200 रुपए उछलकर 2300/2900 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। देवास और डबरा में भी 100-100 रुपए की तेजी रही।
राजस्थान
राजस्थान के बूंदी में 25 रुपए का सुधार आया जबकि उत्तर प्रदेश की कुछ मंडियों में गेहूं के दाम में 20 से 75 रुपए प्रति क्विंटल तक की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन महाराष्ट्र की जालना मंडी में गेहूं का भाव 50 रुपए गिरकर 2300/2450 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। कुछ राज्यों में नए गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। सरकार ने इस वर्ष 1202 लाख टन गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान लगाया है।
