साप्ताहिक समीक्षा-चना
06-Jan-2025 07:29 PM
लिवाली शांत बनी रहने से चना की कीमतों में घट बढ़ जारी
नई दिल्ली। मांग सिमित बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। ऑस्ट्रलिया से बढ़ते आयात व बेसन , चना दाल में मांग नीरस बनी रहने बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया से दिसंबर माह में अच्छी मात्रा में चना का आयात हुआ। चना दाल में उठाव न होने के कारण चना में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त रही जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6600/6625 रुपए व राजस्थान लाइन 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से गत साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6050 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6200/6225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से गत साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5400/6050 रुपए जयपुर 6700/6750 रुपए बीकानेर 6300/6350 रुपए किशनगढ़ 5500/6250 रुपए व कोटा 5500/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी का अभाव बना रहने से गत साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/6900 रुपए अकोला 6550/6575 रुपए नागपुर 6500/6550 रुपए उदगीर 5500/6500 रुपए व अहमदनगर 6100/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6200/6300 रुपए गंजबासोदा 5800/6300 रुपए सागर 5800/6250 रुपए दमोह 5700/6300 रुपए कटनी 6550/6600 रुपए व इंदौर 6350/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 6350/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7600/8050 रुपए भाटापरा 7500/7700 रुपए कटनी 7825 रुपए,गुलबर्गा 8000/8200 रुपए जलगांव 8000 रुपए इंदौर 7600/7800 रुपए जयपुर 7500 रुपए व कानपुर 7800/7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
