साप्ताहिक समीक्षा-चना

23-Dec-2024 08:56 PM

ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चना की कीमतों उठा पटक  जारी                
                                      
नई दिल्ली। बढ़े भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व मांग ठंडी पड़ने से गत साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल व बेसन की बिक्री धीमी बनी रहने से चना में मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई जिस कारण बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल राह है। दिसंबर माह में ऑस्ट्रेलिया से अच्छी मात्रा में चना का आयात हुआ है जिसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है। इन सभी कारणों को देखते चना की कीमतों पर और दबाव देखा जा सकता है। उपभोक्ता मंत्रालय ने गत सप्ताह हुई मीटिंग के दौरान कहा कि दलहनों के होलसेल भाव 5-20% तक घटे परन्तु रिटेल में इतनी गिरावट नहीं आई। पिछले 2 महीने में दाल-दलहन में देखी गयी गिरावट। सरकार ने कहा कि रिटेल में कम से कम 15-20% दाम घटने चाहिए ऐसा नहीं हुआ तो भारत ब्रांड के तहत खुले बाजार में बिक्री बढ़ाई जाएगी। खरीफ सीजन के दौरान अच्छा उत्पादन होने के साथ-साथ पीली मटर का भी बड़ी मात्रा में हुआ आयात जिससे सभी दालों की कीमतों पर पड़ा असर। दाल मिलर्स कमजोर मांग के चलते गत साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों 175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 6725/50 रुपए व राजस्थान लाइन 6825/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 6300/6350 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से गत साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5600/6350 रुपए जयपुर 6775/6825 रुपए बीकानेर 6400/6450 रुपए किशनगढ़ 5500/6200 रुपए व कोटा 5500/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र 
बिकवाली बढ़ने व ग्राहकी शांत पड़ने से गत साप्ताह के  दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6500/7100 रुपए अकोला 6750/6775 रुपए नागपुर 6750 रुपए उदगीर 5000/6600 रुपए व अहमदनगर 6500/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
मध्य प्रदेश
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6300/6400 रुपए गंजबासोदा 6100/6500 रुपए सागर 5800/6300 रुपए दमोह 5800/6400 रुपए कटनी 6575/6650 रुपए व इंदौर 6450/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  6600/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी  इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7875/8300 रुपए भाटापरा 8050/8250 रुपए कटनी 7950 रुपए,गुलबर्गा 8500/8700 रुपए जलगांव 8000 रुपए इंदौर 7800/8000 रुपए जयपुर 7700 रुपए व कानपुर 7800/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।