साप्ताहिक समीक्षा-चना

11-Apr-2026 08:02 PM

साप्ताहिक  समीक्षा-चना              

कमजोर मांग के बीच चना बाजार में उतार-चढ़ाव

नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला, जहां तेजी और मंदी दोनों का मिला-जुला असर बाजार पर रहा। सप्ताह की शुरुआत में सीमित आवक और कुछ क्षेत्रों में मांग के समर्थन से चना कीमतों में हल्की मजबूती देखने को मिली, लेकिन यह तेजी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। दरअसल, चना दाल और बेसन की मांग पूरे सप्ताह कमजोर बनी रही, जिससे मिलर्स और प्रोसेसर्स की खरीदारी अपेक्षाकृत सीमित रही। दाल मिलों की धीमी लिवाली के कारण चना की मांग में खास सुधार नहीं हुआ, जिससे बाजार को ऊपर की दिशा में मजबूती नहीं मिल सकी। इसके अलावा, मंडियों में चना की सीमित मांग और बढ़ती सप्लाई के कारण चना की कीमतों में नरमी देखने को मिली। सीमित लिवाली के चलते चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली चना के भाव में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट-बढ़ देखी गई। सप्ताहांत में चना के भाव मध्य प्रदेश लाइन 5475/5500 रुपए व राजस्थान लाइन 5500/5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5200 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5500 रुपए व मुंद्रा 5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान   
दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/4950 रुपए जयपुर 5450 रुपए बीकानेर 5200/5350 रुपए किशनगढ़ 5000/5120 रुपए व कोटा 4900/5265 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5200/5500 रुपए लातूर 5400/5600 रुपए अकोला 5725 रुपए नागपुर 5675/5700 रुपए व अहमदनगर 4900/5100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5100/5300 रुपए गंजबासोदा 5100/5400 रुपए सागर 5000/5400 रुपए कटनी 5550/5650 रुपए व इंदौर 5650/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा  देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। जबकि रायपुर चना में  इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 5550/5725 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
चना दाल    
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6500/6800 रुपए भाटापरा 6500/6600 रुपए कटनी 6850 रुपए,गुलबर्गा 6400/6600 रुपए जलगांव 6700/7200 रुपए इंदौर 6500/6700 रुपए जयपुर 6350 रुपए व कानपुर 6500/6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।