साप्ताहिक समीक्षा-चना

09-Sep-2023 01:52 PM

लिवाली सुस्त पड़ने से चना की कीमतों में नरमी                     
नई दिल्ली। बढ़े भावो पर मुनफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल में उठाव कमजोर पड़ने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी हुई है।

चना की बढ़ती कीमतों पर सरकार की नज़र बनी हुई है।  में चना की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नैफेड मध्य प्रदेश में रबी 2023 चना टेंडर की बिक्री 11 सितंबर से शुरू करेगी। जिससे चना की कीमतों पर दबाव देखा जा सकता है।

G-20 के कारण सप्ताहंत में दिल्ली लारेन्स रोड पर काम काज सुस्त रहे। दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 185 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश व राजस्थान लाइन 6425/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
देसी चना की गिरावट के असर आयातकों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई चना में  200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में तंज़ानिया 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
राजस्थान 
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में चना के भावो में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5800 रुपए जयपुर 6450/6500 रुपए बीकानेर 6250 रुपए व किशनगढ़ 5700/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।   
महाराष्ट्र 
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/6800 रुपए लातुर 6225 रुपए,अकोला 6300/6350 रुपए नागपुर 6200/6300 रुपए उदगीर 6200/6400 रुपए जलगांव 6400/6700 रुपए व अहमदनगर 6200/6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
मंडी शुल्क के विरोध में इस साप्ताह मध्य प्रदेश की मंडिया बंद रही। जिस कारण कारोबार सुस्त रहा। लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कटनी व इंदौर चना में 100 -100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में कटनी 6450/6500 रुपए व इंदौर 6350/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
कर्नाटक 
बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6300/6700 रुपए बीदर 5419/6011 रुपए व गदग 5064/6469 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से रायपुर चना में इस सप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 6200/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6450/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
चना दाल 
चना की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी।और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7600/7900 रुपए भाटापरा 7900/8300 रुपए कटनी 7700/7900 रुपए,गुलबर्गा 7500/7700 रुपए जलगांव 7350/7550 रुपए इंदौर 7500/7800 रुपए व कानपुर 7300/7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।