सामान्य मांग के चलते सरसों में स्थिरता
21-Feb-2024 07:10 PM
नई दिल्ली । दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे। राजस्थान की जयपुर मंडी में आज कोई तेजी मंदी नहीं देखने को मिली।
इसके साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। जबकि भरतपुर मंडी में 3 रुपए की बढ़ोत्तरी देखी गई। इसके साथ भाव 5215 रुपए प्रति क्विंटल पर देखे गये। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट में 25 रुपए बढ़ाकर भाव खोले।
इस बढ़ोत्तरी के साथ शमशाबाद भाव 5925 रुपए, दिग्नेर भाव 5925 रुपए, अलवर भाव 5875 कोटा भाव 5625 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये। हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में 20 रुपए की तेजी देखने को मिली। इस तेजी के साथ भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गये। उत्पादक केन्द्रों में नई सरसों की आवक बढ़ने लगी। सरसों में अभी तेजी की उम्मीद कम।
