सौंफ में व्यापार कम : बिजाई अधिक
21-Nov-2023 07:01 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के कारण इस वर्ष प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात के अलावा राजस्थान में भी सौंफ की बिजाई अधिक होने के समाचार है।
गुजरात कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 20 नवम्बर तक राज्य में सौंफ की बिजाई 32452 हेक्टेयर पर की गई है जबकि गत वर्ष 13955 हेक्टेयर पर बिजाई की गई थी।
व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के मेड़ता, नागौर, जोधपुर लाइन पर भी इस वर्ष सौंफ की बिजाई गत वर्ष की तुलना में 20/25 अधिक क्षेत्रफल पर की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत दो वर्षों से देश में सौंफ का बिजाई क्षेत्रफल बढ़ रहा है। वर्ष 2022 में सौंफ की बिजाई लगभग 64/65 हजार हेक्टेयर पर की गई थी जोकि 2023 में बढ़कर 90/91 हजार हेक्टेयर की हो गई है।
वर्ष 2024 के लिए बिजाई का क्षेत्रफल 1 लाख हेक्टेयर के पार रहेगा। वर्तमान में सौंफ में निर्यातक एवं लोकल मांग का अभाव बना हुआ है। जिस कारण से भाव भी दबे हुए है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा नहीं लगता है कि हाल-फिलहाल सौंफ की कीमतों में अधिक तेजी बन पाएगी।
