सौंफ में तेजी नहीं
23-Feb-2024 07:30 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं राजस्थान में सौंफ का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में दोगुना होने की संभावना के चलते सौंफ की कीमतों में गिरावट बनी हुई है और अभी और मंदे की संभावना है।
वर्तमान में गुजरात की मंडियों में नए सौंफ की आवक हो रही है। मार्च माह के दौरान राजस्थान की मंडियों में भी नए सौंफ की आवक शुरू हो जाएगी। वर्तमान में पुरानी सौंफ का भाव निर्यात भाव 103/105 रुपए चल रहा है जबकि नई सौंफ का अप्रैल का भाव 80/87 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है।
अधिक पैदावार के कारण बाजार में धारणा मंदे की बनी हुई है। चालू सीजन के दौरान देश में सौफं का उत्पादन 40/42 लाख बोरी का माना जा रहा है जबकि गत वर्ष उत्पादन 20/22 लाख बोरी का रहा था।
