सौंफ की बिजाई अधिक

17-Nov-2023 07:13 PM

नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान के अलावा गुजरात में भी सौंफ की बिजाई गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार हैं।

राजस्थान के नागौर, मेड़ता मंडी के व्यापारियों से हुई वार्तालाप के अनुसार राजस्थान में सौंफ की बिजाई 25/30 प्रतिशत या इससे अधिक हो सकती है। क्योंकि इस वर्ष उत्पादकों को सौंफ के अच्छे दाम मिले हैं।

गुजरात कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 16 नवम्बर तक राज्य में सौंफ की बिजाई 9623 हेक्टेयर पर की गई है जबकि गत वर्ष इसी समयावधि में बिजाई 6570 हेक्टेयर में की गई थी।