पश्चिमी क्षेत्र के जलाशयों में 60 प्रतिशत पानी का स्टॉक

31-Mar-2026 10:39 AM

नई दिल्ली। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख बांधों- जलाशयों में पानी का स्टॉक उसकी कुल भंडारण क्षमता के सापेक्ष घटकर 46.50 प्रतिशत पर आ गया है और उत्तरी क्षेत्र में 44.6 प्रतिशत तथा यूपी क्षेत्र में 47.6 प्रतिशत रह गया है

लेकिन पश्चिमी संभाग में जल स्तर 60 प्रतिशत के आसपास है जो अन्य संभागों से ऊंचा है। गत वर्ष यह जल स्तर 51.4 प्रतिशत ही था। पश्चिमी क्षेत्र में महाराष्ट्र गुजरात एवं गोवा जैसे राज्य शामिल हैं। 

देश के मध्यवर्ती भाग में जल स्तर घटकर 45.8 प्रतिशत रह गया है। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ जैसे राज्य सम्मिलित हैं।

दक्षिण भारत में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वहां जल स्तर महज 38.2 प्रतिशत रह गया है जो पिछले साल के 38.9 प्रतिशत से भी नीचे है।