पोस्तदाना मजबूत
22-Dec-2023 07:36 PM
नई दिल्ली । आज पोस्तदाना की कीमतों में तेजी रही। जानकार सूत्रों का कहना है कि हालांकि अधिक तेजी की संभावना नहीं है लेकिन वर्तमान में घटे भावों पर मांग निकलने के कारण पोस्तदाना के भाव 10/20 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए।
सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में अफ़ीम की खेती अधिक क्षेत्रफल पर की गई है और अभी तक मौसम भी फसल के अनुकूल है। जिस कारण से मार्च माह में आने वाली फसल भी गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं।
