पोस्ता नरम में नरमी रही
04-Dec-2023 07:46 PM
नई दिल्ली । आज पोस्ता की कीमतों में गिरावट रही। गत दिनों आई कीमतों में तेजी के पश्चात पोस्ता में उठाव कम रह गया है। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में बिजाई के पश्चात मौसम भी फसल के अनुकूल बना रहने से आने वाली फसल की स्थिति भी अच्छी है। जिस कारण से पोस्ता की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है।
कोलकाता में आज पोस्तदाना का भाव 1200/1300 रुपए से घटकर 1190/1290 रुपए पर आ गया। जबकि कमजोर मांग के कारण दिल्ली बाजार में भी भाव 10 रुपए प्रति किलो मंदे के साथ बोले गए।
सूत्रों का मानना है कि बाजार में अधिक तेजी की संभावना नहीं है। क्योंकि सर्दियों का मौसम होने के कारण पोस्ता की मांग सीमित रहेगी।
