पोस्ता मजबूत

25-Apr-2024 07:00 PM

नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान देश में पोस्ता का उत्पादन अधिक होने के कारण विगत कुछ समय से कीमतों में गिरावट बनी हुई है। लेकिन वर्तमान में तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंडाई बनाने वालों की मांग बढ़ने के कारण कीमतों में सुधार दर्ज किया है।

हालांकि अधिक पैदावार को देखते हुए बाजार में अधिक तेजी संभव नहीं है लेकिन खपत का सीजन होने के कारण अब बाजार में मन्दा भी नहीं है। आज प्रमुख मंडी नीमच में पोस्ता के दाम 15/20 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए।

जबकि कोलकाता एवं दिल्ली में भाव 10 रुपए बढ़ाकर बोले जा रहे है। वर्तमान में बढ़े भावों पर मांग अच्छी चल रही। उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान देश में पोस्ता का उत्पादन 7.5/8 हजार टन होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जबकि गत वर्ष उत्पादन 6/6.50 हजार टन का रहा था।