पहली छमाही में खाद्य तेलों का आयात 70.70 लाख टन पर पहुंचा
14-May-2024 02:46 PM
मुम्बई । साल्वेंट एक्सटैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया (सी) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि चालू मार्केटिंग सीजन की पहली छमाही में यानि नवम्बर 2023 से अप्रैल 2024 के दौरान देश में कुल मिलाकर करीब 70.70 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ जो 2022-23 के मार्केटिंग सीजन की सामान अवधि के आयात 80.02 लाख टन से काफी कम रहा।
लेकिन अप्रैल में निर्यात बढ़कर 13.04 लाख टन से ऊपर पहुंच गया जो मार्च के आयात 11. लाख टन तथा अप्रैल 2023 के आयात 10.22 लाख टन से बहुत अधिक था।
उल्लेखनीय है कि चालू सीजन में नवम्बर से फरवरी तक खाद्य तेलों का मासिक आयात पिछले मार्केटिंग सीजन से कम रहा और मार्च में भी इसमें मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी मगर अप्रैल का आंकड़ा बहुत ऊंचा रहा।
1 मई 2024 को भारतीय बंदरगाहों पर 6.03 लाख टन तथा पाइप लाइन में 16.42 लाख टन सहित कुल 22.45 लाख टन खाद्य तेल का स्टॉक मौजूद था जो कि पिछले अनेक महीनो का न्यूनतम स्तर है।
1 अप्रैल 2024 को 23.15 लाख टन तथा 1 मई 2023 को 32.45 लाख टन खाद्य तेलों का स्टॉल उपलब्ध था। भारतीय बंदरगाहों पर 1 मई 2024 को मौजूद खाद्य तेलों के स्टॉल में 2.26 लाख टन क्रूड पाम तेल, 79 हजार टन आरबीडी पामोलिन 1.23 क्रूड डिगम्ड सोयाबीन तेल तथा 1.75 लाख टन क्रूड सूरजमुखी तेल की मात्रा शामिल थी।
समीक्षाधीन छमाही के दौरान देश में करीब 10.11 लाख टन रिफाइंड खाद्य तेल एवं 60.59 लाख टन क्रूड खाद्य तेल का आयात हुआ
जबकि पिछली छमाही में इसकी मात्रा क्रमशः 11.01 लाख टन तथा 69.01 लाख टन तक रही थी खाद्य तेलों के कुल आयात में रिफाइंड तेलों की भागीदारी 14 प्रतिशत तथा क्रूड तेलों की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत पर स्थिर रही।
नवम्बर 2023 से अप्रैल 2024 के दौरान देश में 42.14 लाख टन पाम तेल, 12.68 लाख टन सोयाबीन तेल तथा 15.87 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात किया गया।
वैश्विक बाजार भाव आकर्षक रहने से देश में सूरजमुखी तेल का आयात तेजी से बढ़ रहा है। इस अवधि में इंडोनेशिया से सर्वाधिक 24.10 लाख टन खाद्य तेल (मुख्यतः पाम तेल) का आयात हुआ।
