OMSS के तहत गेहूं का प्रति सप्ताह आवंटन 2.5 लाख टन होने की उम्मीद

31-Jan-2025 05:00 PM

OMSS के तहत गेहूं का प्रति सप्ताह आवंटन 2.5 लाख टन होने की उम्मीद
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार OMSS स्कीम के तहत 10वे टेंडर में 2.5 लाख टन गेहूं का आवंटन किया जा सकता है।
★ प्रति मिलर्स प्रति सप्ताह बिक्री जो पहले 100 टन थी को भी बढ़ाकर 150 टन किये जाने की उम्मीद।
★ पहले टेंडर में सरकार ने 1 लाख टन (100 टन प्रति मिलर्स प्रति सप्ताह), मध्य में 1.5 लाख टन (100 टन प्रति मिलर्स प्रति सप्ताह) किया था। जिसे अब 2.5 लाख टन किया जा सकता है। साथ में प्रति मिलर्स की प्रति सप्ताह बिक्री मात्रा 100 टन से बढ़ाकर 150 टन की जा सकती है।
★ आई ग्रेन इंडिया ने अपनी कई रिपोर्ट में आवंटन बढ़ाने की बात कही थी।
★ नई फसल फरवरी के अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह से कुछ इलाकों में आनी शुरू होगी। सरकार को उम्मीद कि इस वर्ष गेहूं खरीद अच्छी होगी परन्तु देखना होगा की खरीद के समय क्या भाव होते हैं।