ऑस्ट्रेलिया में कपास की ऊंची उपज दर के साथ क्वालिटी भी अच्छी

27-Apr-2026 03:43 PM

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी क्वींसलैंड तथा उत्तरी न्यू साउथ वेल्स प्रान्त में कपास की नई फसल को जोरदार कटाई तुड़ाई-तैयारी जारी है और अब दक्षिणी घाटी में भी इसकी रफ्तार बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों में रूई की उपज दर ऊंची तथा क्वालिटी बेहतर देखी जा रही है। 

ऑस्ट्रेलियन कॉटन शिपर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चालू वर्ष के दौरान देश में रूई का सकल उत्पादन 43-45 लाख गांठ पर पहुंच जाने की उम्मीद है। जो पिछले साल ऐसे करीब 10 लाख गांठ कम है।

दरअसल कुछ इलाकों में पानी की कमी एवं मौसम की खराब स्थिति के कारण कपास के बिजाई क्षेत्र में 50 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आ गई थी और वहां फसल की हालत भी कमजोर रही।

समीक्षकों के अनुसार ऊंची उपज दर के कारण अन्य क्षेत्रों में रूई के उत्पादन में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं जिससे राष्ट्रीय स्तर पर पैदावार में सीमित कमी आएगी। वर्तमान समय में मौसम की हालत अनुकूल है।

वर्ष 2024 एवं 2025 में कटाई के दौरान मौसम खराब होने से रूई की क्वालिटी प्रभावित हुई थी मगर इस बार काफी अच्छी है। इससे उत्पादकों एवं निर्यातकों को अपनी रूई का ऊंचा दाम प्राप्त होने की उम्मीद है। भारत में भी ऑस्ट्रेलिया से रूई मंगाई जाती है।