रूई की सरकारी खरीद 104 लाख गांठ से ऊपर पहुंची

13-Mar-2026 10:55 AM

नई दिल्ली। केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय की अधीनस्थ एजेंसी- भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा 2025-26 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितम्बर) में अब तक किसानों से 104 लाख गांठ से  अधिक सम्पूर्ण अवधि की खरीद 100.16 लाख गांठ से करीब 4 प्रतिशत ज्यादा है।

कपास की यह खरीद प्रमुख उत्पादक राज्यों में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई। मालूम हो कि कपास की प्रत्येक गांठ का वजन 170 किलो होता है। 

भारतीय कपास निगम के सीएमडी का कहना है कि चालू मार्केटिंग सीजन में कपास की सर्वाधिक खरीद तेलंगाना में हुई और इसके बाद महाराष्ट्र तथा गुजरात का नम्बर रहा।

सीएमडी के अनुसार मौजूदा मार्केटिंग सीजन में 104.01 लाख गांठ कपास की खरीद हो चुकी है और अब खरीद का सीजन खत्म हो रहा है। 13 मार्च 2026 तक कपास की खरीद होगी और 14 मार्च से यह बंद हो जाएगी। 

दूसरी ओर निगम द्वारा इस वर्ष अपने स्टॉक से अभी तक 17.50 लाख गांठ रूई की बिक्री भी की जा चुकी है जबकि बिक्री की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू सीजन के दौरान तेलंगाना में 31.70 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 27.23 लाख गांठ, गुजरात में 19.96 लाख गांठ तथा कर्नाटक में 7.01 लाख गांठ कपास की सरकारी खरीद हुई जबकि शेष खरीद मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब एवं उड़ीसा जैसे राज्यों में की गई।