News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना सरकार खरीदेगी 15 लाख टन मक्का

27-Apr-2026 11:00 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना सरकार खरीदेगी 15 लाख टन मक्का
★ राज्य सरकार लगभग 14.89 लाख टन (करीब 15 लाख टन) मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,400 प्रति क्विंटल पर खरीदेगी। 
★ यह खरीद TS MARKFED के माध्यम से की जाएगी ।
★ राज्य में इस वर्ष मक्का का उत्पादन 43.20 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसमें से करीब एक-तिहाई की खरीद सरकार करेगी।
★ मक्का की खेती लगभग 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है, जहां औसत उत्पादकता 65.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है।
★ MSP ₹2,400 प्रति क्विंटल लेकिन बाज़ारों में कीमतें करीब ₹1,600 प्रति क्विंटल के आसपास।
★ सरकार ने अब तक 2.42 लाख टन मक्का खरीदा।