News Capsule/न्यूज कैप्सूल: OMSS की नई नीति से 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य को मिलेगा बल, एफसीआई के पुराने चावल का होगा बेहतर उपयोग
25-Jul-2026 09:58 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: OMSS की नई नीति से 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य को मिलेगा बल, एफसीआई के पुराने चावल का होगा बेहतर उपयोग
★ सरकार की 2026-27 एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) के लिए संशोधित OMSS नीति के तहत एथेनॉल डिस्टिलरियों को 72 लाख टन चावल और अतिरिक्त 55 लाख टन 100% टूटे चावल की उपलब्धता से 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
★ एफसीआई के पुराने और कम गुणवत्ता वाले चावल का उपयोग अब एथेनॉल उत्पादन में होने से भंडारण का बोझ कम होगा और स्टॉक का बेहतर प्रबंधन संभव होगा। वर्तमान में एफसीआई के पास रिकॉर्ड 4.03 करोड़ टन धान-चावल का भंडार है।
★ नई नीति के तहत 31 अक्टूबर तक एथेनॉल के लिए चावल ₹2,320 प्रति क्विंटल और 1 नवंबर से ₹2,390 प्रति क्विंटल की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
★ व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि इससे एफसीआई के भंडारण खर्च में कमी आएगी, ई-नीलामी के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी और एथेनॉल उद्योग को कच्चे माल की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
★ हालांकि, यदि बड़ी मात्रा में चावल एथेनॉल उत्पादन की ओर जाता है, तो गैर-बासमती चावल के निर्यात पर दबाव पड़ सकता है। इससे अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे मूल्य-संवेदनशील बाजारों में भारत की प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है और पाकिस्तान, वियतनाम तथा म्यांमार को लाभ मिल सकता है।
★ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), बफर स्टॉक और रणनीतिक भंडार को प्राथमिकता देते हुए ही OMSS आवंटन तय किया है, जिससे खाद्य सुरक्षा और एथेनॉल उत्पादन के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
