News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बासमती राइस फार्मर्स एंड एक्सपोर्टर्स डेवलपमेंट फोरम (BRFEDF) ने वेस्ट एशिया संकट के बीच शिपिंग शुल्क पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
27-Apr-2026 03:36 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बासमती राइस फार्मर्स एंड एक्सपोर्टर्स डेवलपमेंट फोरम (BRFEDF) ने वेस्ट एशिया संकट के बीच शिपिंग शुल्क पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
★ फोरम के अनुसार, युद्ध-जोखिम सरचार्ज $800 से $6,000 प्रति कंटेनर तक पहुंच गया है, जो कई बार बिना पूर्व सूचना के लगाया जा रहा है। कुछ मामलों में कुल अतिरिक्त शुल्क माल के मूल्य का 60–70% तक हो गया है, जिससे निर्यात कई व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा बन गया है।
★ शिपिंग कंपनियां कार्गो को जबरन जेद्दा, सोहर और सलालाह जैसे बंदरगाहों की ओर डायवर्ट कर रही हैं या ट्रांजिट में रोक रही हैं, जिसका पूरा खर्च निर्यातकों को उठाना पड़ रहा है।
★ फोरम ने सरकार से मांग की है कि शुल्क को केवल दी गई सेवाओं से जोड़ा जाए, विवादित शुल्क के बावजूद कंटेनर रिलीज किए जाएं और ऐसे हालात में स्पष्ट नियामक दिशा-निर्देश बनाए जाएं।
★ फोरम ने कहा कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो इससे भारत के समुद्री व्यापार में भरोसा कमजोर हो सकता है, खासकर छोटे निर्यातकों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।
