News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत: दलहनों का आयात घटने की संभावनाएं

31-Jan-2026 11:11 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत: दलहनों का आयात घटने की संभावनाएं
★ भारत में दलहनों की मजबूत रबी फसल के कारण 2026 में दाल आयात सीमित रह सकता है।
★ मसूर उत्पादन 18 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल 16.5 लाख टन था।
★ चना बुवाई 5 प्रतिशत बढ़कर 2.37 करोड़ एकड़ हुई है; सामान्य पैदावार से उत्पादन 95 लाख टन हो सकता है।
★ अच्छी घरेलू सप्लाई से मटर, चना और मसूर की मांग पर दबाव पड़ेगा।
★ भारत ने नवंबर 2025 से मटर पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है, जबकि मसूर और चना पर 10 प्रतिशत शुल्क है।
★ 2025 में भारत का मटर आयात पहले ही घट चुका है। वर्ष 2024 में हुए रिकॉर्ड आयात के कारण उपलब्धता अच्छी रही।
★ उपलब्धता अच्छी रहने से भाव घटे और कई आयातकों, कारोबारियों का भारी नुकसान हुआ, छोटे और मध्यम व्यापारी हुए उद्योग से बाहर।
★ अब केवल बड़ी कंपनियां ही कर रही है आयात।
★ उपरोक्त सभी कारणों की देख कुल आयात में कमी आ सकती है। 
★ तुवर और उड़द आयात पिछले साल के आसपास या अधिक रह सकता है परन्तु चना, मटर और मसूर का घट सकता है।