News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अखरोट उत्पादन: भारत में गिरावट, वैश्विक उत्पादन बढ़ा

13-Mar-2026 12:03 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अखरोट उत्पादन: भारत में गिरावट, वैश्विक उत्पादन बढ़ा
★ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अखरोट उत्पादन में वृद्धि का अनुमान है, लेकिन भारत में उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है। भारत में 2024-25 में अखरोट उत्पादन लगभग 0.33 लाख टन रहा था, जो 2025-26 में घटकर करीब 0.30 लाख टन रहने का अनुमान है।
★ अंतरराष्ट्रीय नट एवं ड्राइड फ्रूट काउंसिल (INC) के मुताबिक वैश्विक स्तर पर इन-शेल अखरोट उत्पादन 2025-26 में लगभग 28 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 8% अधिक है। कुल वैश्विक आपूर्ति लगभग 29 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
★ वहीं, चिली में इस साल करीब 1.65 लाख टन अखरोट उत्पादन का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले अनुमान के मुकाबले लगभग 6% कम है। दूसरी ओर अमेरिका और तुर्की के उत्पादन अनुमान में वृद्धि की गई है, जबकि यूक्रेन, स्पेन, इटली और पुर्तगाल के उत्पादन अनुमान घटाए गए हैं।
★ वैश्विक उत्पादन बढ़ने के बावजूद भारत में उत्पादन में गिरावट से घरेलू बाजार में आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ सकता है।