News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आने लगा युद्ध का प्रभाव- पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, निर्यात शुल्क लगाया
27-Mar-2026 11:23 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: आने लगा युद्ध का प्रभाव- पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, निर्यात शुल्क लगाया
★ सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर घटा दी है। अब पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 से घटकर ₹3 और डीजल पर ₹10 से घटकर शून्य कर दी गई है।
★ हालांकि, इस कटौती के बावजूद आम उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। सरकार ने कीमतें बढ़ने से रोकने के लिए खुद राजस्व का बोझ उठाया है।
★ साथ ही, सरकार ने डीजल पर ₹21.50 प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ₹29.50 प्रति लीटर का निर्यात शुल्क भी लगाया है, ताकि देश में इनकी पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।
★ इस फैसले से सरकार पर सालाना लगभग ₹1.55 लाख करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ सकता है।
