मेथी - मुनफावसूली बिकवाली

27-May-2024 07:22 PM

नई दिल्ली । आज मेथी की कीमतों में नरमी रही। उल्लेखनीय है कि चालू माह के दौरान मेथी कीमतों में 8/10 रुपए परत किलो की तेजी आने के कारण बाजार में मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ गई है।

जबकि बढ़े भावों पर लोकल एवं निर्यात व्यापार कम हो रहा है। जिस कारण से गत 3/4 दिनों के दौरान मेथी के दामों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है।

मगर सूत्रों का कहना है कि कीमतों में अधिक मंदा संभव नहीं है। क्योंकि इस वर्ष देश में मेथी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम हुआ है।

साथ ही आगामी दिनों में बरसात का सीजन शुरू हो जाने के पश्चात खपत में वृद्धि होगी। जिस कारण से आगामी दिनों में फिर से मेथी के दामों में 500/800 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी बनने की संभावना है।