मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने का पूरे दाल उद्योग पर गहरा असर
03-Jan-2025 10:28 AM
मटर आयात समय सीमा बढ़ाए जाने का पूरे दाल उद्योग पर गहरा असर
★ दिसंबर 2023 से नवम्बर 2024 तक 23 लाख टन से अधिक मटर का हुआ आयात।
★ दिसंबर से फरवरी तक 3-5 लाख टन का हो सकता है आयात।
★ आयात की गयी मात्रा में से करीब 8.5-9 लाख टन पोर्ट पर अभी भी पड़ा, आयातकों को करोड़ों खरबों रुपए का नुकसान।
★ आयात खोले जाने के बाद कनाडा, रशिया, टर्की एवं अन्य देशों के किसानों की लाटरी लगी जबकि भारतीय किसान की आखों से आए आंसू।
★ दाल व्यापारी, कारोबारी, मिलर्स,होलसेलर्स का भी यही हाल।
★ सरकारी आकड़ों के अनुसार चालू सीजन में मटर बिजाई गत वर्ष से मामूली पिछड़ी परन्तु उद्योग का कुछ और मानना है।
★ पोर्ट पर पड़ा स्टॉक 8 महीने की खपत के बराबर।
★ इस फैसले से पूरे उद्योग की आय पर पड़ा असर जिससे उभरने में लगेगा लम्बा समय।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि फरवरी के बाद मटर आयात पर पुनः आयात शुल्क लग सकता है।
★ सरकारी नीतियों के कारण उपभोक्ताओं को मिली सस्ते में दाल।
