मसूर: मंडियों में कीमतें MSP से नीचे

03-Jan-2025 10:31 AM

मसूर: मंडियों में कीमतें MSP से नीचे
★ नई फसल की बिजाई गत वर्ष से मामूली कमजोर जोकि संभावित था।
★ सीजन भर कीमतें MSP से नीचे या कमजोर होने, विदेशों से लगातार हो रहे आयात से उपलब्धता बनी रही।
★ गत सीजन में सरकारी अनुमान के अनुसार 16 लाख टन हुआ मसूर का उत्पादन, गत वित्त वर्ष में रिकॉर्ड मात्रा में मसूर आयात किया गया जिससे सीजन भर उपलब्धता बनी रेहगी। उपलब्धता बनी रहने से आयात गत वर्ष से घटा।
★ सरकार के पास विदेशी व देसी मसूर का संतोषजनक स्टॉक उपलब्ध।
★ नई फसल आने के दौरान भी कीमतें MSP से नीचे रहने की उम्मीद जिससे सरकारी खरीद बढ़ सकती है।
★ सरकारी खरीद के समर्थन से कीमतों को मामूली सपोर्ट भी मिलना बड़ी बात नहीं परन्तु कुल मिलाकर जो भाव 2 साल पहले आए थे वह पहुंचना मुश्किल।
★ तुवर, मसूर, उड़द आयात अगले वर्ष भी खोले जाने की उम्मीद।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए फ़िलहाल मसूर में तेजी के व्यापार लेकर जोखिम न उठाएं।