मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में उम्मीद से कम बारिश होने की उम्मीद

01-Feb-2025 09:12 AM

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में उम्मीद से कम बारिश होने की उम्मीद
★ अभी तक रबी सीजन में किसी भी इलाके में अच्छी बारिश नहीं हुई। फसलों को पानी की सख्त जरुरत। मौसम विभाग ने फरवरी में कम बारिश का दिया अनुमान। जिससे गेहूं, चना, मसूर, सरसों एवं अन्य फसलों को पहुंच सकता है नुकसान।
★ सरसों फसल में लगा बीज जल्द ही फसल बाजारों में आने लगेगी।
★ बारिश न होने से फसल जल्द ही सूख सकती है तथा बीज में तेल की मात्रा कम बैठ सकती है।
★ मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक असर गेहूं फसल पर पड़ता दिख रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश एवं कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक।
★ OMSS के तहत मात्रा बढ़ाकर सरकार पिछले कुछ दिनों में कीमतों को नियंत्रित करने में रही सफल परन्तु अब भविष्य तापमान/मौसम पर निर्भर।
★ केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में भी तापमान औसत से अधिक रहने की रिपोर्ट आने लगी।
★ ला नीना का असर न के बराबर।