मौसम का कहर: कई राज्यों में गेहूं फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग
19-Mar-2026 11:36 AM
मौसम का कहर: कई राज्यों में गेहूं फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग
मथुरा (उत्तर प्रदेश)
★ तेज आंधी और बारिश से सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। कटाई से पहले फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग तेज।
~~~~~~
पश्चिमी यूपी (बागपत, हापुड़, जेवर)
★ तेज हवाओं और बारिश से खेतों में फसल बिछी, दाने की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर की आशंका। किसान आर्थिक संकट की चिंता में।
~~~~~~
राजस्थान (टोडाभीम, झुंझुनूं)
★ अचानक मौसम बदलाव से गेहूं, चना व सरसों की फसलों पर खतरा। कटाई से पहले नुकसान का डर, सर्वे और राहत की मांग।
~~~~~~
मध्य प्रदेश (खरगोन)
★ 70-80 किमी/घंटा की तेज हवाओं और बारिश से करीब 60% गेहूं फसल पर खतरा। अगले दिनों में ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की चिंता बढ़ी।
~~~~~
पंजाब
★ बारिश और आंधी से गेहूं फसल में लगभग 5-10% नुकसान की खबर, कुछ क्षेत्रों में फसल झुकने (लॉजिंग) से पैदावार पर असर संभव।
★ बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से कई राज्यों में तैयार फसल को नुकसान, किसानों ने तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग की।
