Home News
23-Sep-2026 05:08 PM
कुआलालम्पुर। प्रतिद्वंद्वी खाद्य तेलों एवं क्रूड खनिज तेलों के दाम में आई नरमी के कारण मलेशिया में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) के बेंचमार्क वायदा मूल्य में क्लागातर चौथे सत्र के दौरान गिरावट दर्ज की गयी। कुआलालम्पुर स्थित बुर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स (बीएमडी) एक्सचेंज में आज शरुआती कारोबार के दौरान दिसंबर डिलीवरी के लिए सीपीओ का वायदा मूल्य 25 रिंगिट या 0.52 प्रतिशत घटकर 4785 रिंगिट (1175.96 डॉलर) प्रति टन पर आ गया।
व्यापर विश्लेषको के अनुसार सऊदी अरब ने एक महत्वपूर्ण पाइपलाइन के जरिए लाल सागर के रास्ते क्रूड खनिज तेल की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी है। उम्मीद है की बातचीत के जरिए अमरीका-ईरान के बीच तनाव को कम करने में सफलता मिल सकती है। क्रूड खनिज तेल का वायदा नरम पड़ने से बायोडीजल निर्माण के लिए पाम तेल का उपयोग कम आकर्षक हो गया है जिससे कीमत पर दबाव पड़ रहा है। यह स्थिति कुछ समय तक बरकरार रह सकती है।
उधर चीन के डालियान कॉमोडिटी एक्सचेंज में सर्वाधिक सक्रिय पोजीशन के लिए सोयाबीन तेल का वायदा अनुबंध मूल्य 0.38 प्रतिशत तथा पाम तेल का वायदा भाव 1.41 प्रतिशत घट गया। शिकागों बोर्ड ऑफ़ ट्रेड (सीबोट) में भी सोया तेल के वायदा मूल्य में 0.82 प्रतिशत की गिरावट आ गयी।
यूरोपीय संघ में चालू मार्केटिंग सीजन में 1 जुलाई से 20 सितम्बर के दौरान 26.70 लाख टन सोयाबीन का आयात हुआ जो गत वर्ष की समानअवधि के आयात से 14 प्रतिशत कम रहा। इसी अवधि में वहां पाम तेल का आयात भी 26 प्रतिशत घटकर 5.60 लाख टन पर सिमट गया। इंडोनेशिया में वर्षा कम होने की संभावना है जिससे वहां ऑयल पाम का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।