Home News

हल्दी - भाव मजबूत/Turmeric – Prices Firm

23-Sep-2026 05:49 PM

हल्दी - भाव मजबूत/Turmeric – Prices Firm
हल्दी - भाव मजबूत
नई दिल्ली। हाजिर बाजारों में हालांकि आज हल्दी के भाव पूर्व स्तर पर बोले गए। लेकिन वायदा के तेज समाचारों के चलते बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मराठवाड़ा के नांदेड़, हिंगोली लाइन पर आज छिटपुट बारिश हुई है जबकि ईरोड लाइन पर पानी की कमी बनी हुई है। निज़ामाबाद लाइन पर अभी तक फसल की स्थिति अच्छी है लेकिन जल्द अगर बारिश नहीं होती तो फसल को नुकसान हो सकता है। वायदा में आज हल्दी अक्टूबर का भाव 302 रुपए एवं दिसंबर का 332 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।
~~~~~~~~~~~~~~~~
Turmeric – Prices Firm
New Delhi: Turmeric prices in the spot markets remained at previous levels today. However, due to bullish news from the futures market, market sentiment remains firm. According to reports, scattered rainfall occurred today in the Nanded and Hingoli lines of Marathwada, while water shortages continue in the Erode region. Crop conditions in the Nizamabad region are currently good, but if rainfall does not occur soon, the crop could be affected. In the futures market, October turmeric closed ₹302 higher and December ₹332 higher today.