Home News

धनिया - कीमतों में तेजी/Coriander – Prices Rise

23-Sep-2026 05:41 PM

धनिया - कीमतों में तेजी/Coriander – Prices Rise
धनिया - कीमतों में तेजी
नई दिल्ली। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर घटती आवक एवं वायदा के तेज समाचार मिलने के कारण उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर धनिया के भाव 150/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए। हालांकि हाजिर में व्यापार कम रहा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों में बिजाई वालों की मांग बढ़ने पर कीमतों में भी तेजी रहने की सम्भावना है। वायदा बाजार में आज अक्टूबर का भाव 636 रुपए एवं दिसंबर का 620 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Coriander – Prices Rise
New Delhi: Due to declining arrivals at producing-center markets and bullish news from the futures market, coriander prices at producing-center markets increased by ₹150–200 per quintal. However, spot-market trading remained limited. Market sources say that prices are likely to remain firm in the coming days as demand from farmers for sowing is expected to increase. In the futures market, October closed ₹636 higher and December ₹620 higher today. Overall, the market sentiment remains bullish.