मखाना में तेजी
07-May-2024 08:03 PM
नई दिल्ली । आज भी मखाना की कीमतों में तेजी रही। जानकार सूत्रों का कहना है कि स्टॉक की कमी के चलते मखाना शॉर्टेज की जिस बन गया है। जिस कारण मखाना के ऊपर में भाव कुछ भी बन सकते हैं।
उत्पादक केन्द्रों से सप्लाई न होने के कारण खपत केन्द्रों पर मखाना के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। दिल्ली बाजार में आज मखाना के भाव 40/50 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाकर बोले गए है।
जबकि गत दो दिनों के दौरान दरभंगा में क्वालिटीनुसार मखाना के भाव 50/100 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। उपलब्धता न होने के कारण अभी भी बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है। नई फसल आने तक बाजार में तेजी रहेगी। उल्लेखनीय है कि नए भावों की आवक जुलाई माह में शुरू होगी।
