मखाना में तेजी

30-Apr-2024 07:24 PM

नई दिल्ली । आज भी मखाना की कीमतों में तेजी रही। जानकार सूत्रों का कहना है कि पैदावार कम होने के कारण उत्पादक केन्द्रों पर स्टॉक की कमी बन गई है। जबकि नई फसल आने में लगभग 3 माह का समय शेष है।

अतः शॉर्टेज की जींस बन जाने के कारण नई फसल आने तक मखाना के भाव कुछ भी बन सकते हैं। उत्पादक केन्द्रों के तेज समाचार मिलने के कारण एवं हाजिर में माल की कमी होने के कारण दिल्ली बाजार में आज मखाना में भाव 40/50 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए है वर्तमान हालात को देखते हुए अभी भी बाजार में धारणा तेजी की है।

बिहार की दरभंगा मंडी में भी आज मखाना के भाव क्वालिटीनुसार 50/75 रुपए बढ़ाकर बोले गए। हालांकि बढ़े भावों पर व्यापार कम रहा लिवाल तुरंत की पूर्ति के लिए सीमित मात्रा में ही लिवाली कर रहा है।