मखाना में रही तेजी
24-Apr-2024 07:01 PM
चेन्नई । आज भी मखाना की कीमतों में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि गत सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्य बिहार में मखाना का उत्पादन कम होने के कारण उत्पादक केन्द्रों से मखाना की सप्लाई कमजोर बनी हुई है। जिस कारण से हाजिर में माल की कमी बनी हुई है।
जिस कारण मांग में सुधार होने के साथ ही कीमतों में वृद्धि शुरू हो जाती है। हाल ही में विवाह-शादी का सीजन होने के कारण मखाना में लिवाली अच्छी रही। जिस कारण से विगत एक सप्ताह के दौरान मखाना की कीमतों में 60/70 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।
दिल्ली बाजार में आज मखाना राजभोग का भाव 950/960 रुपए बोला जाने लगा है जोकि एक सप्ताह पूर्व 880/890 रुपए चल रहा था। सूत्रों का मानना है कि अभी नई फसल आने में लगभग 4 माह का समय शेष है जिस कारण से अभी कीमतों में ओर तेजी संभव है। क्योंकि उत्पादक केन्द्रों पर स्टॉक सीमित रह गया है।
