महाराष्ट्र में हल्दी फसल को लाभ
29-Nov-2023 07:11 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि हाल ही में महाराष्ट्र में हुई बारिश से हल्दी फसल को फायदा मिलने के समाचार मिल रहे हैं। वर्तमान में फसल को पानी की आवश्यकता अभी थी।
जोकि बारिश में पूरी कर ही है। जिस कारण से आने वाली फसल पूर्वानुमानों की तुलना में बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष इरोड को छोड़कर अन्य उत्पादक राज्यों में हल्दी की बिजाई कम रही है।
जिस कारण से जनवरी-फरवरी में आने वाले वर्ष की तुलना में कम रहेगी। जिस कारण से वर्ष 2024 में हल्दी कीमतों में तेजी रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। उत्पादक केन्द्रों पर बारिश होने के कारण आज दिसम्बर का हल्दी वायदा 324 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। जबकि अप्रैल वायदा 62 रुपए घट गया है।
