मगज-तरबूज तेज

27-Nov-2023 06:55 PM

चेन्नई । आज मगज-तरबूज की कीमतों में तेजी रही। हालांकि गंगा स्नान एवं गुरू नानक जयंती के उपलक्ष्य में अधिकांश मंडियों में अवकाश रहा। लेकिन जोधपुर मंडी में मगज-तरबूज का भाव 10 रुपए प्रति तेजी के साथ बोला गया।

सूत्रों का मानना है कि माल की कमी होने के कारण आगामी दिनों में भी मगज तरबूज के भाव मजबूत बने रहेगे। विगत 2 दिनों के दौरान कीमतों में 30/35 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है।

सूत्रों का कहना है कि हाल फिलहाल आयात की कोई संभावना न होने एवं देसी मालों की लगभग 65/70 प्रतिशत मालों की आवक मंडियों में है। अतः अब किसानों के पास 25/30 प्रतिशत माल है। जबकि देश में नए मालों की आवक अक्टूबर-नवम्बर माह में शुरू होती है।