मगज तरबूज में गिरावट
30-Apr-2024 07:26 PM
नई दिल्ली । आज भी मगज तरबूज की कीमतों में गिरावट रही। जानकार सूत्रों का कहना है कि गत 5 अप्रैल को सरकार द्वारा आयात खोल दिए जाने के नोटिफिकेशन के पश्चात से कीमतों में गिरावट का दौर बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल 2024 का जोधपुर में मगज-तरबूज 7 स्टार सूडान का भाव 560 रुपए एवं 5 स्टार इंडियन का भाव 540 रूपये बोला जा रहा था जबकि दिल्ली बाजार में सूडान का भाव 595 रुपए चल रहा था।
आयात खुलने के समाचारों के पश्चात एक ओर स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ गई वहीं दूसरी तरफ हाजिर में भी उठाव सीमित रह गया।
जिस कारण से वर्तमान में जोधपुर मंडी में 7 स्टार सूडान का भाव घटकर 500 रुपए एवं 5 स्टार इंडियन का भाव 465 रुपए पर आ गया है। दिल्ली बाजार में भी आज भाव 540 रुपए पर बोला गया। लेकिन व्यापार कम रहा।
