मगज-तरबूज में गिरावट

03-Apr-2024 07:17 PM

नई दिल्ली । आज मगज तरबूज की कीमतों में गिरावट रही। विगत कुछ समय से मगज-तरबूज में मांग का अभाव बना रहने के अलावा स्टॉकिस्टों की बिकवाली भी बढ़ रही है।

जिस कारण से आज जोधपुर में मगज-तरबूज 7 स्टार सूडान का भाव 20 रुपए मंदे के साथ 555 रुपए एवं 5 स्टार देसी का भाव 25 रुपए नरमी के साथ 530 रुपए पर बोला गया।

उत्पादन केन्द्रों के मंदे समाचार मिलने एवं लोकल में उठाव कम होने के कारण दिल्ली बाजार में भी भाव दबे रहे। सूत्रों का मानना है कि आगामी दिनों में मांग निकलने के पश्चात कीमतों में सुधार होगा। क्योंकि नई फसल आने में अभी लगभग 7 माह का समय शेष है।