मगज-तरबूज में गिरावट

22-Nov-2023 07:18 PM

नई दिल्ली । आज मगज-तरबूज की कीमतों में गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि गत दिनों त्यौहारी मांग के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई थी मगर वर्तमान में ऊंचे भावों पर मांग घटने के कारण जोधपुर मंडी में 7 स्टार सूडान का भाव 16 रुपए प्रति किलो मंदे के साथ 761 रुपए एवं 5 स्टार देसी का भाव 25 रुपए मंदे के साथ 740 रुपए पर बोला गया। दिल्ली बाजार में भी भाव मंदे रहे हैं।

हालांकि सूत्रों का मानना है कि स्टॉक कम रह जाने के कारण कीमतों में अधिक मंदा संभव नहीं है। आगामी दिनों में कीमतों में धीरे-धीरे तेजी बनेगी। क्योंकि हाल-फिलहाल आयात की कोई संभावना नहीं है।