मांग सुस्त पड़ने से तुवर की कीमतों में गिरावट

30-Apr-2024 07:35 PM

चेन्नई । सरकारी दबाव के चलते तुवर में बिकवाली का दबाव बढ़ा। बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से तुवर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। तुवर की कीमतों की नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा गोदामों की चैकिंग शुरू की गयी।

तुवर दाल में मांग सुस्त पड़ने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ी जिस कारण तुवर की कीमतों पर दबाव देखा गया। बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने चेन्नई तुवर लेमन में आज 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 10750/10825 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

पोर्ट की गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी रहने से दिल्ली तुवर लेमन भी 50 रुपए प्रति क्विंटल 11200/11250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी कमजोर पड़ने महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में आज 100/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव नागपुर 11900 रुपए अकोला 11800 रुपए व हिंगणघाट 11200/12050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

इसी प्रकार रायपुर तुवर भी 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 11700/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से कटनी तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव कटनी स्पॉट 11600/11700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।