मांग सुस्त पड़ने से मसूर की कीमतों में नरमी
21-Apr-2024 07:40 PM
मुम्बई। बढे भावो पर ग्राहकी कमजोर पड़ने व मसूर दाल में उठाव कमजोर होने से इस साप्ताह मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। पिछले वित्त वर्ष में मसूर का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गत वित्त वर्ष में भारत में 4.65 मिलियन मैट्रिक टन दालों का आयात किया जो गत 6 वर्षो का के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस साप्ताह तमिलनाडु सिविल सप्लाई कारपोरेशन (TNCSC) ने 60 हजार टन तुवर दाल व कनाडाई पीली मसूर खरीद टेंडर किये जारी। गर्मी के मौसम मसूर दाल में मांग कमजोर बनी रहती है जिस कारण दाल मिलर्स मसूर की खरीदी सिमित मात्रा में करते है। दाल मिलर्स की कमजोर मांग के कारण आयातित मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 6050 रुपए हजीरा 6100 रुपए व कंटेनर 6125/6225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6100/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
दिल्ली
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6150 रुपए ,बूंदी 6700 रुपए उत्तरप्रदेश 6750 रुपए व देसी बड़ी 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
उपलब्धता बनी रहने व कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/6050 रुपए गंजबासोदा 5400/5800 रुपए सागर 5500/5750 रुपए दमोह 5200/5900 रुपए इंदौर 6000 रुपए व कटनी 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश
ग्राहकी शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6350 रुपए कानपुर 6200 रुपए व ललितपुर मोटी 5450/5550 रुपए छोटी 6100/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6300 रुपए खुशरूपुर 6200 रुपए व मोकामा 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। जबकि रायपुर मसूर इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 6300 रुपए प्रति क्विंटल रही गयी।
मसूर दाल
लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
